Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत… छुट्टियां मनाने जा रहे थे परिवार

July 19, 2025

ईरान में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत… छुट्टियां मनाने जा रहे थे परिवार

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। हादसा फार्स प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण इलाके में हुआ। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया और आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख मसूद आबेद ने दी।

हादसा कैसे हुआ?

यह घटना शनिवार सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर हुई। बस एक इंटरसिटी यात्रा पर थी, जिसमें कई परिवार छुट्टियां मनाने जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में बस एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फार्स प्रांत के आपातकालीन प्रमुख मसूद आबेद ने कहा कि अभी बचाव अभियान जारी है और जैसे ही यह पूरा होगा, पूरी जांच के बाद सही आंकड़े और जानकारी साझा की जाएगी।

जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि दुर्घटना का कारण मानव भूल, तेज रफ्तार, या तकनीकी खराबी था। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें