नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। समझौते के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसा पल भी आया जो सभी के चेहरे पर मुस्कान ले आया। आपको बतादें, कि जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री के भाषण का हिंदी में अनुवाद किया जा रहा था, तब अनुवाद करने वाली महिला थोड़ी घबरा गईं और रुक गईं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही सहज और सादगी भरे अंदाज में उनकी मदद की।
पीएम मोदी ने ट्रांसलेटर को दिलाया आत्मविश्वास
पीएम मोदी ने ट्रांसलेटर से अंग्रेजी में कहा – “Don’t bother, we can use English words.” जिसका मतलब है – “कोई बात नहीं, आप बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, चिंता मत करें।” जब अनुवादक महिला ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी, तो मोदी ने मुस्कराते हुए कहा – “कोई बात नहीं” और उन्हें आश्वस्त किया। इस छोटे से लेकिन भावुक पल ने माहौल को बहुत ही खुशनुमा बना दिया। इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ़ सुनाई देता है कि पीएम मोदी ने न केवल ट्रांसलेटर की मदद की, बल्कि सबके सामने यह भी दिखाया कि नेतृत्व सिर्फ निर्णय लेने में नहीं, बल्कि दूसरों का हौसला बढ़ाने में भी होता है।
#WATCH | “Don’t bother, we can use English words in between. Don’t worry about it,” says PM Narendra Modi candidly as translations for questions and answers were made at their press statement and the journalists’ questions that followed.
“I think we understand each other well,”… pic.twitter.com/VUe2wqQllG
— ANI (@ANI) July 24, 2025
‘हम एक दूसरे को अच्छी तरीके से समझते हैं’
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी मुस्कुराते हुए कहा “मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।” इस बयान ने दोनों देशों के आपसी तालमेल को दर्शाया।
मुक्त व्यापार समझौते से क्या होगा फायदा?
99% भारतीय उत्पाद अब बिना किसी शुल्क के ब्रिटेन में बेचे जा सकेंगे। इससे भारत को लगभग 23 अरब डॉलर का व्यापारिक लाभ मिलेगा। यह समझौता महिलाओं और छोटे व्यापारियों को भी फायदा पहुंचाएगा। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष मिश्रा ने कहा कि यह समझौता समान विकास और समावेशी व्यापार का एक नया अध्याय है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...