Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा की जाएं शुरू : CM Pushkar Singh Dhami

November 29, 2024

चार धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा की जाएं शुरू : CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान, अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्र शुरू की जाय और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। धामी ने यह भी निर्देश दिए कि इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में रूकने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। वह स्वयं अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्र व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के रजत उत्सव वर्ष में ‘सशक्त उत्तराखंड’ की कार्ययोजना के लिए सभी विभागों को अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसकी समीक्षा भी वह अगले सप्ताह करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं के अनुरूप राज्य को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने कि लिए राज्य सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली जल्द बनाई जाए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये कि रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाय और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों में पुलिस बल भी बढ़ाया जाय। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को गहन अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही, नशीले पदार्थों को बेचने वालों पर नियमित निगरानी रखने और इसमें संलिप्त पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने किराये पर रह रहे बाहरी लोगों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश भी दिए हैं।

धामी जल्द ही जनपदों का भ्रमण और रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान, वह जन सुनवाई के साथ की विकास कार्यों का निरीक्षण, नगर निकायों और सरकारी कार्यालयों में विभिन्न व्यवस्थाओं तथा स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान एवं उपाध्यक्ष, एमडीडीए, बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें