Tragic accident नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश और आंधी ने जहां एक ओर लोगों को तपती गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर यह बारिश एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मौजूद एक खेत में बने कमरे के ऊपर आंधी आने के कारण पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।
पेड़ गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा
सुबह के समय जब तेज हवाएं और बारिश पूरे नजफगढ़ इलाके में कहर बरपा रही थीं, उसी दौरान एक खेत में बने कच्चे मकान के ऊपर अचानक एक विशाल पेड़ आ गिरा। घर के अंदर मौजूद 26 वर्षीय महिला ज्योति और उसके तीन छोटे बच्चे पेड़ के मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।
Delhi | 4 people were killed and one injured after a tree fell on a tubewell room built on the farm in Kharkhari Canal village in Dwarka, due to strong winds this morning. The deceased are identified as 26-year-old Jyoti and her three children. Her husband, Ajay, has sustained…
— ANI (@ANI) May 2, 2025
दिल्ली पुलिस ने दी पुष्टि
दिल्ली पुलिस ने इस दुखद हादसे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेड़ गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से पेड़ कटाई व देखरेख को लेकर सख्ती की मांग कर रहे हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तेज बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने नागरिकों को घर में रहने, पुराने पेड़ों और कच्चे निर्माणों से दूर रहने की सलाह दी है।

