Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक और पिकअप की हुई भीषण टक्कर…गाड़ी के उड़े परखच्चे, लाेगाें में मच गई चीख-पुकार, 10 की हुई मौत

January 31, 2025

ट्रक और पिकअप की हुई भीषण टक्कर…गाड़ी के उड़े परखच्चे, लाेगाें में मच गई चीख-पुकार, 10 की हुई मौत

Firozpur Accident : फिरोजपुर के मोहन के उत्तर गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हाे गया हैं। इस हादसे में 10 लाेगाें की मौत हाे गई हैं, जबकि 5 की हालत बहुत गंभीर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुआ, जहां पर एक ट्रक और पिकअप ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय पिकअप में 15 से अधिक लोग सवार थे। फिलहाल, फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

उपायुक्त के आदेश पर तहसीलदार गुरुहरसहाए दुर्घटना पीड़ितों की देखभाल के लिए मौके पर मौजूद हैं। मृतकों को जलालाबाद अस्पताल में रखा गया है। घायल हुए मरीजों काे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है। जलालाबाद में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने कहा कि जिला प्रशासन घायलों को पूरा इलाज मुहैया कराएगा।

पिकअप अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (एसएसएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद नेशनल हाईवे को खाली कराया गया, क्योंकि पीछे काफी जाम लगा हुआ था। इंस्पेक्टर बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर से टकरा गई। अस्पताल ले जाते ही 8 से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीण ने बताया कि कैंटर चालक की गलती के कारण हुआ हादसा

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने जाते थे। उक्त पिकअप में गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर का काम करने के लिए सवार थे। अभी पता नहीं चल पाया है कि किस की मौत हुई हैं और कौन बच गया हैं। ग्रामीण ने बताया कि गांव के एक युवक की मौत की सूचना मिली है। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कैंटर चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ।

काम के दूसरे दिन ही हाे गई मौत

मृतक के रिश्तेदार ने बताया- इस हादसे में मेरे भतीजे जसवंत सिंह सत्तू की मौत हो गई है। आज उसका काम का दूसरा दिन था। उसने कल ही काम शुरू किया था और आज उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ही आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार युवकों के शव हाईवे किनारे खेतों में भी पड़े थे।

कैंटर और पिकअप में हुई सीधी टक्कर : डीएसपी सतनाम सिंह

डीएसपी सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंटर और पिकअप में सीधी टक्कर हुई है। डीएसपी ने बताया है कि बोलेरो पिकअप गाड़ी गुरु हर सहाय से जलालाबाद की तरफ जा रही थी। बोलेरो में मजदूर सवार थे। वहीं, कैंटर जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। जब वे शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक दोनों में सीधी टक्कर हो गई। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप में सवार सभी लोग दुर्घटनास्थल से काफी दूर जा गिरे। घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमारी सभी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें