Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का कड़ा कदम… दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में भेजेने की तैयारी 

January 30, 2025

अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का कड़ा कदम… दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में भेजेने की तैयारी 

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को लेकर कड़े आदेश जारी किए थे। हाल ही में ट्रंप ने एक नया आदेश दिया है, जिसके तहत अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो खाड़ी भेजने की योजना बनाई गई है। आइए जानते  है इस खबर को विस्तार से…

अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो खाड़ी भेजेंगे…

आपको बता दें कि ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो खाड़ी में भेजने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। यह कदम सुरक्षा और प्रवासन नीति के तहत उठाया गया है। इस फैसले के तहत, ग्वांतानामो में 30,000 व्यक्तियों को रखने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

 अमेरिकी सैन्य अड्डा और जख्मी इतिहास

दरअसल, ग्वांतानामो खाड़ी, जो क्यूबा में स्थित है, अमेरिकी सैन्य अड्डा है। इस स्थान पर संदिग्ध आतंकवादियों और खतरनाक अपराधियों को रखा जाता है। यहाँ 9/11 हमलों में शामिल कई आतंकवादी भी बंद हैं। ट्रंप ने कहा कि ग्वांतानामो खाड़ी में इन व्यक्तियों को रखा जाएगा, ताकि वे अमेरिका के लिए खतरा न बनें।

30,000 बेड की व्यवस्था ग्वांतानामो में

वहीं ट्रंप ने कहा कि ग्वांतानामो खाड़ी में 30,000 बेड की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य अवैध प्रवासियों को वहां रखने के लिए सुविधाएं तैयार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे खतरनाक लोग जो अमेरिकी समाज के लिए खतरा हैं, उन्हें ग्वांतानामो में रखा जाएगा ताकि वे वापस न आ सकें। यह कदम अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर करने की दिशा में एक नया कदम है।

ग्वांतानामो खाड़ी की बदनामी और विवाद

बता दें कि ग्वांतानामो खाड़ी को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के दौरान चर्चा में लाया गया था, जब अमेरिका ने वहां संदिग्ध आतंकवादियों को रखा और उन पर यातनाओं का आरोप लगाया गया। हालांकि, जो बाइडेन प्रशासन ने इस फैसिलिटी के संचालन को बंद कर दिया था, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन इसका इस्तेमाल अवैध प्रवासियों के लिए करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में ग्वांतानामो में 15 कैदी हैं।

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का सख्त रुख

शपथ के बाद से ही अमेरिका में अवैध प्रवासियों के प्रति ट्रंप का रुख सख्त है। शपथ लेने के बाद उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि बिना दस्तावेज़ के रह रहे प्रवासियों को अमेरिका से बाहर भेजा जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने अन्य देशों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इन अवैध प्रवासियों को वापस लेने से मना किया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का रुख और भी सख्त होता जा रहा है। ग्वांतानामो खाड़ी को एक नया प्रवास स्थल बनाने का कदम इसका उदाहरण है। अमेरिका के भीतर अवैध रूप से रहने वाले प्रवासियों के लिए यह एक बड़ा संदेश है कि अब उनकी स्थिति और भी कठिन हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें