Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजीश के चलते America में दो पंजाबी भाइयों की बेरहमी से गोलीयां मारकर हत्या

May 4, 2023

पुरानी रंजीश के चलते America में दो पंजाबी भाइयों की बेरहमी से गोलीयां मारकर हत्या

कपूरथला (सिमरनजीत सिंह संधू): अमेरिका से आज सुबह एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर दो पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी प्रखंड के बिधिपुर गांव निवासी दिलराज सिंह और गुरिकबाल सिंह भाई थे, जो बेहतर भविष्य की तलाश में काफी समय से अमेरिका में रह रहे थे।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपूरथला के एक गांव में रहने वाले स्टोर पार्टनर से दोनों भाइयों का विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पोर्टलैंड (अमेरिका) के शॉपिंग मॉल के बाहर दोनों भाइयों पर दर्जनों गोलियां चलाईं। जिसके बाद दोनों भाइयों दिलराज सिंह और गुरिकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि, मृतक दिलराज सिंह (32) शादीशुदा था और उसका 6 माह का एक बेटा है तथा गुरिकबाल सिंह (26) की सगाई हुई थी और इसी वर्ष के अंत में उसकी शादी होनी थी। दोनों युवक काफी समय से अमेरिका के पोर्टलैंड में रहते थे। जिसमें से एक युवक 10 साल पहले और दूसरा युवक करीब 6 साल पहले गया था। उधर, अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें