Site icon Dainik Savera Times

मुंबई के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… अलर्ट जारी

Bomb Threat 

Bomb Threat 

Schools received Bomb Threats : पिछले कुछ दिनों में धमकी भरे कॉल आने के बाद मुंबई हाई अलर्ट पर है। मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस थानों में स्कूलों को उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के देवनार में कनकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर में रेयान इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों और मुंबई को उड़ाने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘अभी तक पुलिस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस संबंध में मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, धमकी भरे कॉल के कारण पुलिस अलर्ट पर है और मुंबई पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।’ हाल ही में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय में बम की धमकी मिली थी। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय में बम की धमकी वाला कॉल आया था। सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इससे पहले 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि होटल में बम है। सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वकोला पुलिस को सूचित किया। मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस का बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। होटल की पूरी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।

Exit mobile version