Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

U19 World Cup, Ind vs SA,Semi Final: दक्षिण अफ्रीका को 2 विकटों से हराकर गत विजेता भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

February 6, 2024

U19 World Cup, Ind vs SA,Semi Final: दक्षिण अफ्रीका को 2 विकटों से हराकर गत विजेता भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदर सहारन की 81 और सचिन धास की 96 रनों की पारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत लगातार पांचवीं हार फाइनल में पहुंची है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की 76 और रिचर्ड सेलेट्सवेन की 64 रनों की पारी के दम पर 244 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने 48.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर 248 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका ने मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 32 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद उदय और सचिन के बीच पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी से टीम इंडिया मैच में वापसी करने में सफल हुई। पांच बार अंडर-19 का खिताब जीत चुकी भारतीय टीम का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

RSAU19 244/7 (50)

INDU19 248/8 (48.5) India U19 won by 2 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Uday Saharan

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें