
UAE vs BAN : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली और ऐतिहासिक खबर है। आपको बता दें कि T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार यूएई (UAE) ने बांग्लादेश जैसी फुल मेंबर टीम को मात देकर नया इतिहास रच दिया है। 19 मई को शारजाह में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में यूएई ने 206 रनों का लक्ष्य हासिल कर बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया और 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।
UAE की ऐतिहासिक जीत
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मेजबान UAE ने कप्तान मुहम्मद वसीम की विस्फोटक पारी की बदौलत 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वसीम ने सिर्फ 42 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्हें उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Skipper Muhammad Waseem delivered a masterclass in power-hitting to help UAE level the series 1-1 against Bangladesh 💥#UAEvBAN 📝: https://t.co/rj1TEgRF5M pic.twitter.com/fZbS2GNV8n
— ICC (@ICC) May 19, 2025
UAE का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कारनामा
पहली बार किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ UAE ने जीत दर्ज की।
पहली बार UAE ने T20I क्रिकेट में 200+ रनों का पीछा कर जीत हासिल की।
T20I इतिहास में UAE पहली एसोसिएट टीम बनी जिसने इतने बड़े लक्ष्य का पीछा किया।
ICC रैंकिंग में फर्क… लेकिन जज़्बे में नहीं
ICC T20I रैंकिंग में बांग्लादेश 9वें और UAE 15वें स्थान पर है। इस अंतर को ध्यान में रखते हुए यह जीत UAE क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
अब मुकाबला तीसरे T20I पर
बता दें कि अब सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। तीसरा और निर्णायक T20I मुकाबला 21 मई को फिर से शारजाह में खेला जाएगा, जिस पर दोनों टीमों की नजरें टिकी होंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...