Ukraine Russia War: तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के थमने की उम्मीदें अब एक बार फिर जाग उठी हैं। यूक्रेन और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने रूस के साथ 30 दिनों के लिए बिना शर्त और पूर्ण युद्धविराम की घोषणा करने की तैयारी कर ली है। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने जानकारी दी कि यह युद्धविराम सोमवार से प्रभावी हो सकता है।
युद्धविराम के समर्थन में वैश्विक नेतृत्व
शनिवार को फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और ब्रिटेन के प्रमुख नेता कीव पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल थे।
Following the Coalition of the Willing meeting in Kyiv, all five leaders @ZelenskyyUa @EmmanuelMacron @bundeskanzler @donaldtusk @Keir_Starmer had a fruitful call with @POTUS focused on peace efforts.
Ukraine and all allies are ready for a full unconditional ceasefire on land,… pic.twitter.com/MEfbtjtE4m
— Andrii Sybiha 🇺🇦 (@andrii_sybiha) May 10, 2025
इन नेताओं ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत से पहले संयुक्त बयान जारी कर कहा, “हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिनों के लिए पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं, ताकि न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए बातचीत की शुरुआत की जा सके।”
यूक्रेन तैयार, रूस की प्रतिक्रिया पर निगाहें
यूक्रेनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे इस युद्धविराम को लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार हैं। हालांकि, यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि रूस इस प्रस्ताव पर कैसी प्रतिक्रिया देता है।
पश्चिमी देशों ने चेतावनी दी है कि यदि रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर प्रतिबंध और दबाव और अधिक बढ़ाया जाएगा। वहीं, यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता लगातार मिलती रहेगी।
अमेरिका का प्रस्ताव और रूस की शर्तें
अमेरिका ने मार्च में युद्ध रोकने के उद्देश्य से सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूक्रेन ने तुरंत स्वीकार कर लिया था। लेकिन रूस ने इसे अपनी शर्तों पर लागू करने की मांग की, जिससे यह पहल असफल हो गई थी।
क्या अब थमेगी जंग?
फिलहाल सभी की नजरें रूस की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यदि रूस इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है, तो यह युद्ध के दौरान पहली बार होगा कि दोनों पक्ष बिना शर्त और व्यापक स्तर पर संघर्ष विराम की ओर बढ़ेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...