Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढलान पर नियंत्रण खोने पर बेकाबू कैंटर ने 20 श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 की मौत

April 14, 2023

ढलान पर नियंत्रण खोने पर बेकाबू कैंटर ने 20 श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 की मौत

गढ़शंकर : होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते खुरालगढ़ साहिब में वीरवार तड़के बैसाखी मनाने के लिए जा रहे 5 महिलाओं सहित सात तीर्थयात्रियों की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत सिंह ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई, वह एक उप-पर्वतीय क्षेत्र है। ट्रक चालक ने एक ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और 27 तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जो पैदल चल रहे थे।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि ट्रक की ब्रेक खराब हो गई थीं। बैसाखी पर्व के मद्देनजर गुरु रविदास से जुड़े स्थान खुरालगढ़ साहिब में तीर्थयात्रियों का आना-जाना लगा हुआ है। यहां जिला प्रशासन ने मृतक तीर्थयात्रियों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की। होशियारपुर की उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के उपचार के लिए 1-1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अगर घायलों के उपचार पर 1-1 लाख रुपए से अधिक खर्च आया तो वह भी सरकार वहन करेगी।

डीएसपी सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर के निवासी अंगूरी (73), संतोष और उत्तर प्रदेश के मुजμफरनगर के रहने वाले उन्नति (14), उसकी मां सीता देवी (34), संदेश पाल (45), रमोह (15) और राहुल (17) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि 14 घायलों को इलाज के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायलों को पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती घायल नरेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि वह और अन्य तीर्थयात्री चरण चोह गंगा जा रहे थे और जब वे एक मोड़ पर मुड़ने वाले थे तो पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन सभी को टक्कर मार दी। कुमार ने कहा कि इसके बाद उन्हें पता चला कि यह एक ट्रक था। सड़क पर तीर्थयात्रियों की काफी भीड़ थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें