Shivraj Chouhan Nepal Tour: काठमांडू: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल की यात्रा के दौरान काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच भारत और नेपाल के बीच मजबूत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनस्तरीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा हुई। विशेष रूप से कृषि और संबंधित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने, साझा चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में मिलकर कार्य करने के विषयों पर सारगर्भित संवाद हुआ।
भगवान पशुपतिनाथ के पावन प्रांगण में
रुद्राक्ष और हरसिंगार के पौधे रोपने का सौभाग्य मिला।4 वर्ष पूर्व नर्मदा मैया की गोद में रोपे संकल्प का बीज पशुपति महादेव के आंगन तक पहुंच गया है।
मैं तो बस एक निमित्त हूँ,
कर्म का यह मार्ग, शिव की प्रेरणा है।
महादेव की कृपा बनी रहे,
और… pic.twitter.com/LMh28anlLi— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 10, 2025
इस यात्रा के दौरान शिवराज सिंह ने कृषि पर तीसरी बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक के अवसर पर बिम्सटेक महासचिव से भी मुलाकात की और कृषि क्षेत्र में सहयोग के विषयों पर चर्चा की। काठमांडू प्रवास के दौरान, शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने देश में सुख- समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ उनकी आत्मीय मुलाकातें हुईं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा थीं।

इस यात्रा से यह स्पष्ट होता है कि शिवराज सिंह चौहान और नेपाल सरकार दोनों देशों के बीच कृषि, पशुधन और सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

मेष: दिन शुभ रहेगा...