Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में अनोखी शादी, रीति रिवाजों के साथ श्मशान घाट में निकली बारात

अमृतसर के मोहकमपुरा इलाके में आज एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली। इलाके के शमशान घाट में काफी समय से दादी और पोती रह रही थीं। अपनी ईमानदारी और नरम स्वभाव के कारण दादी और पोती दोनों ही इलाके के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। आज इलाके के सभी निवासियों ने मिल कर इस गरीब गांव में रहने वाली लड़की की शादी करवाई।

स्थानीय निवासियों ने लड़की के लिए एक लड़का ढूंढा और उसके सभी कार्यों को सम्भाल लिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि श्मशान घाट में रहने वाली युवती की बारात भी श्मशान घाट में ही आई। शादी की सभी रस्में भी यहीं पूरी की गईं।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्र के निवासी अशोक कुमार, मनदीप सिंह व राजेश कुमार ने कहा कि उक्त दादी और पोती लंबे समय से उनके क्षेत्र में बने श्मशान घाट के अंदर एक छोटे से कमरे में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि आज उक्त लड़की की बारात शमशान घाट में आ चुकी है तथा क्षेत्रवासियों द्वारा लड़की के विवाह की सारी व्यवस्था कर दी गई है। यहां तक ​​कि लड़की के लिए लड़का भी स्थानीय लोगों ने ही ढूंढा।

Exit mobile version