नेशनल डेस्क: हाल ही में ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब यूपी के वाराणसी से एक और जासूस के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने तुफैल नामक एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
तुफैल के पाकिस्तान से जुड़े संबंध
जानकारी के अनुसार, तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों से संपर्क में था। तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो भी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करता था। वह ‘गजवा-ए-हिन्द’ (भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने) और बाबरी मस्जिद का बदला लेने जैसे संदेश भी साझा करता था।
भारत के प्रमुख स्थानों की जानकारी भेजी
तुफैल ने भारत के कई प्रमुख स्थानों की तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान भेजी थी। इनमें राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला और निजामुद्दीन औलिया जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। इसके अलावा, उसने पाकिस्तान में संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य लोगों को भी भेजा था।
600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से था संपर्क में
यह भी जानकारी मिली है कि तुफैल 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। वह फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में रहने वाली एक महिला, नफीसा, से संपर्क में था। नफीसा का पति पाकिस्तानी सेना में है। अब एटीएस तुफैल से पूछताछ कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...