UP Board Result 2025 : उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं इस साल यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल ने टॉप किया है। जबकि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप किया है। यूपीएमएसपी ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए हैं। जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in से चेक कर सकेंगे।
UPMSP द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। बता दे कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद 19 मार्च से दो अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। रिजल्ट शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा। पिछली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। परीक्षा फरवरी-मार्च के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया भी समय से पूरी की गई, जिसके बाद अब रिजल्ट की घोषणा का दिन आ गया है।
#upboardpryj #boardexams2025 pic.twitter.com/2MqLbIIrUU
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) April 24, 2025
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण थोड़ी दिक्कत आ सकती है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
– यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद कक्षा 10वीं के छात्र यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक और 12वीं के छात्र यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
– अपना रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
– ऐसा करने के साथ ही यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल और यूपी बोर्ड 12वीं यानी इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान:
– रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
– यदि किसी छात्र को अपने अंकों में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वह रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।
– कुछ ही दिनों में मूल अंकपत्र संबंधित स्कूलों में भेज दिए जाएंगे।

