नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चली थीं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 2 अप्रैल 2025 तक पूरी कर ली गई थी।
हाईस्कूल के टॉपर बने यश प्रताप सिंह
हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा।
1. इस परीक्षा में जलौन के यश प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
2. अंशी 97.67%
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67
3. ऋतु गर्ग 97.50
3. अर्पित वर्मा 97.50
3. सिमरन गुप्ता 97.50
इंटरमीडिएट की टॉपर बनीं महक जायसवाल
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का पास प्रतिशत 81.15% रहा।
1. प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ इंटरमीडिएट की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
2. साक्षी अमरोहा 96.80%
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80%
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3. मोहिनी इटावा 96.40
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!
आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2025
सीएम योगी ने छात्रों को दी बधाई
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं के नतीजे जारी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है।
10वीं में 90.11 प्रतिशत पास, लड़कियों ने मारी बाजी
बता दें कि, यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिनमें से कुल 22,94,122 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की । ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11 रहा। 10वीं की परीक्षा में 13,27,024 लड़कों ने एग्जाम दिया, जिनमें से 11,49,884 पास हुए। वहीं लड़कियों की संख्या 12,18,791 रहीं, जिनमें से 11,44,138 छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21 प्रतिशत अधिक रहा।
इंटर में 81.15 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 25,98,560 रही। कुल पास हुए 21,08,774। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 प्रतिशत रहा। 13,87,263 लड़कों ने परीक्षा में भाग लिया। जिनमें से 10,62,616 पास हुए और पास प्रतिशत 76.60 प्रतिशत रहा। 12वीं की एग्जाम में 12,11,297 लड़कियों ने भाग लिया और कुल 1.,46,158 पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 86.37 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक 9.77 प्रतिशत रहा है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: ऐसे चेक करें परिणाम
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
फिर ‘UP Board Class 10 Result 2025’ या ‘Class 12 Result 2025’ पर क्लिक करें।
एक पेज खुलेगा फिर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालकर सबमिट करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा। इसे चेक करें या फिर डाउनलोड कर लें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

