Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर ED की छापेमारी

February 23, 2024

UP: सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर ED की छापेमारी

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम बैंक लोन घोटाला केस में छापा मारा है। विनय शंकर के गोरखपुर समेत कई ठिकानों पर टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान ईडी के अधिकारी अर्धसैनिक बलों के साथ आधा दर्जन गाड़ियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे हैं। ईडी के अधिकारी विनय शंकर तिवारी से पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी से भी पूछताछ हुई।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसको लेकर तीन घंटे छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम करीब सात से आठ गाड़ियों में आई है। इससे पहले भी यहां ईडी की रेड पड़ चुकी है। विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपये के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आ रहा है। अभी छापेमारी चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें