
नेशनल डेस्क। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर जा रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए। वह गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए मुजफ्फरनगर तक पहुंचे। फूल बरसाने से पहले उन्होंने गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा भी की।
सीएम ने कहा- कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों का अभिनन्दन होना चाहिए
सीएम योगी ने हरिद्वार से गंगाजल लाने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में युवा हैं, बच्चे हैं, सब आस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इनका अभिनन्दन होना चाहिए। सीएम योगी ने मंच से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। उन्होंने इससे पहले महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं पर भी फूल बरसाए थे।
11 जुलाई से शुरू हुई है यात्रा
इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हुई और यह यात्रा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन समाप्त होगी। इस दौरान शिव भक्त हरिद्वार, गौमुख, गंगोत्री आदि स्थानों से गंगाजल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: District Administration showers flower petals on kanwariyas in Baghpat district.#KanwarYatra2025 pic.twitter.com/9PWfRWCQ8g
— ANI (@ANI) July 20, 2025
कांवड़ यात्रा मार्गों पर ड्रोन और सीसीटीवी से की जा रही निगरानी
इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हुई और यह यात्रा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन समाप्त होगी। इसको लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत जैसे जिलों में ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और PAC की तैनाती की गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप… पानी के टैंक, मोबाइल टॉयलेट स्थापित
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, पानी के टैंक, मोबाइल टॉयलेट और विश्राम स्थल भी जग-जगह बनाए हैं। जिसमें शद्धालुओं विश्राम कर सकते हैं।
सीएम ने कहा- यात्रा न केवल धार्मिक भावनाओं का पर्व है
सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन से अपील की कि यात्रा को सफल बनाने में सबकी जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक भावनाओं का पर्व है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी है। शासन की कोशिश है कि यह यात्रा हर साल और बेहतर तरीके से आयोजित हो और यूपी का नाम पूरी दुनिया भर में रोशन हो।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath conducts aerial inspection of Chaudhary Charan Singh Kanwar Marg and Meerut-Muzaffarnagar road. #KanwarYatra2025 pic.twitter.com/mj2OQo0Yn3
— ANI (@ANI) July 20, 2025
कानून तोड़ने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा
सुरक्षा और अनुशासन के इस संदेश के साथ योगी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आस्था के इस पर्व में कोई भी कानून तोड़ने वाला अब बख्शा नहीं जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...