Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 167 डिप्टी एसपी और सीओ के तबादले

December 13, 2023

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 167 डिप्टी एसपी और सीओ के तबादले

यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य में बुधवार को 167 डिप्टी एसपी और सीओ का ट्रांसफर किया गया। इस फरमान के तहत पुलिस विभाग में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षकों के बंपर तबादलने की सूची जारी की गई है।
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, हीरालाल कन्नौजिया सीओ बहराइच बनाए गए हैं। वहीं कमलेश कुमार सीओ कन्नौज, देवेंद्र सिंह CO कानपुर देहात बनाए गए है। राजवीर सिंह बांदा, विजय पाल सिंह को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं रविकांत पराशर सहारनपुर, राममोहन शर्मा औरैया भेजे गए है।

ये भी पढे़ं- हर नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक है ‘मोदी जी की गारंटी वैन’: CM Yogi

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें