बिहार डेस्क : आरएलएम (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के दौरान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बयान देती है और यही राहुल गांधी भी कर रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को पहले उन राज्यों में नौकरी देने की बात करनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक देश में शासन किया, लेकिन उसने बिहार की स्थिति को ठीक नहीं किया। वह बिहार के महागठबंधन को भी सफल होने की संभावना नहीं मानते।
#WATCH | पटना: RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पर कहा, “देश में जहां-जहां उनकी सरकार है, पहले वहां वे नौकरी दें। कांग्रेस पार्टी चुनाव के दौरान सिर्फ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बयान देती है। राहुल गांधी भी यही कर… pic.twitter.com/aWusn6PR9Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2025
कांग्रेस के दो गुटों के में भिड़ंत…
आपको बता दें कि कल यानी सोमवार को बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा था। उसके बाद राहुल गांधी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस के दो गुटों के में भिड़ंत हो गई। यह घटना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई, जहां एक गुट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का समर्थक था, जबकि दूसरा गुट पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना का समर्थक था। गहमागहमी के बीच दोनों गुटों में भिड़ंत हुई, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई। इस घटना ने कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रहे आंतरिक विवादों को उजागर किया। इस प्रकार, उपेंद्र कुशवाहा ने जहां कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए, वहीं राहुल गांधी की यात्रा और पार्टी के अंदर चल रहे विवादों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
#WATCH | Bihar: A ruckus ensued at Sadaqat Ashram, the Bihar Congress office, in Patna. Lok Sabha LoP Rahul Gandhi has arrived here for a party function.
Party workers chased away a man, calling him ‘chor’ (thief) and ‘pocketmaar’ (pickpocket). The man claims to be a worker of… pic.twitter.com/DcC1FGQN5z
— ANI (@ANI) April 7, 2025
हमने अपनी गलती समझी है…
वहीं, राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि जो गरीब लोग हैं, जो कमजोर लोग हैं, ईबीसी, ओबीसी, गरीब, दलित इन सबको जोड़कर, इज्जत देकर आगे बढ़े। कांग्रेस पार्टी को जिस गति और जिस मजबूती से बिहार में काम करना चाहिए था, वह नहीं कर सकी। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी गलती से समझे हैं और अब हम बिना रुके पूरी शक्ति के साथ बिहार के गरीब, कमजोर, ओबीसी, ईबीसी, दलित और महादलित को लेकर हम एक साथ आगे बढ़ेंगे।