Dainik Savera Times

UPSC Result : UPSC Final Result 2024 जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप… ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

नेशनल डेस्क : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। दरअसल, इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। यानी उन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया है। यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने 230 उम्मीदवारों की एक रिजर्व लिस्ट भी बनाई है।

टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है… 

-शक्ति दुबे
-हर्षिता गोयल
-डोंगरे आर्चित पराग
-शाह मार्गी चिराग
-आकाश गर्ग
-कोमल पूनिया
-आयुषी बंसल
-राज कृष्णा झा
-आदित्य विक्रम अग्रवाल
– मयंक त्रिपाठी

UPSC Final Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट 
-सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। upsc.gov.in
-वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “UPSC Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची दी गई होगी।
-उस PDF में अपना रोल नंबर ध्यान से खोजें।
-रिजल्ट फाइल को अपने पास डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

UPSC Final Result 2024: इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें रिजल्ट 

Exit mobile version