Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन एयरपोर्ट पर उर्वशी को लगी 70 लाख रुपये की चपत, गहनों से भरा बैग चोरी! एक्ट्रेस बोली- ‘अधिकारी नहीं कर रहे कोई मदद’

July 31, 2025

लंदन एयरपोर्ट पर उर्वशी को लगी 70 लाख रुपये की चपत, गहनों से भरा बैग चोरी! एक्ट्रेस बोली- ‘अधिकारी नहीं कर रहे कोई मदद’

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन या कोई बयान नहीं, बल्कि उनके साथ हुई एक बड़ी चोरी है। उर्वशी ने बताया कि जब वह लंदन पहुंचीं तो उनका लगभग 70 लाख रुपये के गहनों और कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया। उर्वशी मुंबई से लंदन एमिरेट्स एयरलाइंस से यात्रा कर रही थीं और विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने के लिए गई थीं। लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब वह अपने सामान लेने बैगेज बेल्ट के पास पहुंचीं, तो देखा कि उनका महंगा लग्जरी बैग वहां नहीं था।

यह बैग मशहूर क्रिश्चियन डायर ब्रांड का था और उसमें कीमती गहनों के अलावा और भी जरूरी सामान था। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब एक घंटे तक बैग ढूंढा, लेकिन बैग का कहीं कोई नामोनिशान नहीं था।

एयरपोर्ट स्टाफ से भी नहीं मिली मदद

बैग ना मिलने के बाद उर्वशी ने एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस जवाब या मदद नहीं मिली। उन्होंने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी करके इस पूरी घटना की जानकारी दी। उर्वशी ने कहा, “मैं प्लेटिनम एमिरेट्स की सदस्य हूं और दुनियाभर में यात्रा करती हूं। मेरे साथ ऐसी घटना होना बेहद चौंकाने वाली बात है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

उर्वशी ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी। उन्होंने वहां पर बैग का टैग, फ्लाइट टिकट और बैग की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने उनका समर्थन किया और एयरपोर्ट प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

उर्वशी की टीम ने इस घटना को सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। उनका कहना है कि अगर एक बड़े सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम यात्रियों की सुरक्षा पर क्या भरोसा किया जा सकता है?

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। करीब दो साल पहले भी उनके साथ इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें