इंटरनेशनल डेस्क: लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में एक सिख युवक की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह मामला 13 जुलाई का है जब शहर के क्रिप्टो.कॉम एरिना के पास सड़क पर यह मुठभेड़ हुई। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (LAPD) ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
कैसे हुआ विवाद?
911 पर कई लोगों ने कॉल कर बताया कि एक शख्स फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड के व्यस्त चौराहे पर बड़े ब्लेड से राहगीरों को डरा रहा है। वीडियो में गुरप्रीत सिंह पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट “गतका” करते दिख रहे थे। उनके हाथ में तलवार जैसी चीज थी और पुलिस के मुताबिक वह आक्रामक ढंग से ब्लेड लहरा रहे थे। पुलिस का कहना है कि एक बार ऐसा भी लगा जैसे उन्होंने हथियार से अपनी जीभ काट ली हो।
The Los Angeles police shot a 36-year-old Sikh Gurpreet Singh for waving a sword on the road, resulting in his death.
Khalistanis must understand that America is not India’s Red Fort or Punjab where you can attack the police and remain safe.#LosAngelesCA #LAPD pic.twitter.com/yWRvh8kgmC
— U R B A N S E C R E T S 🤫 (@stiwari1510) August 29, 2025
पुलिस का बयान
पुलिस ने कई बार उन्हें हथियार छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। कुछ देर बाद वह अपनी कार के पास गए, पानी की बोतल ली और पुलिस पर फेंक दी। फिर गाड़ी से भागने की कोशिश की और पुलिस वाहन से टकरा गए। अंत में जब उन्होंने हथियार के साथ पुलिस पर हमला किया तो अधिकारियों ने गोली चला दी। गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो फुट लंबा चाकू बरामद किया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या नागरिक घायल नहीं हुआ।

