Site icon Dainik Savera Times

BREAKING : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का जयपुर सिटी पैलेस दौरा रद्द, कल सुबह अमेरिका के लिए रवाना होंगे

BREAKING : अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित भारत दौरे पर आये हैं। वहीं, बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगरा एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा दौरे के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का जयपुर सिटी पैलेस का दौरा करना था लेकिन उसको रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद कल सुबह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version