Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिग्‍गज उद्योगपति Ratan Tata का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, देश में शोक की लहर

October 10, 2024

दिग्‍गज उद्योगपति Ratan Tata का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, देश में शोक की लहर

भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। आपको बतादे कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह 86 साल के थे। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी। उन्हें ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

आपको बतादें कि दो दिन पहले भी उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिली थी। हालांकि इस मामले में उनके ऑफिशियल एक्स पर पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी कि, वो स्वस्थ हैं। सोमवार को दिग्गज उद्योगपति ने कहा था कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वे उम्र से जुड़ी बीमारियों के लिए जांच करवा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि मैं अपनी उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण फिलहाल मेडिकल जांच करवा रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं. साथ ही उन्‍होंने लोगों से अपील की थी कि “गलत सूचना फैलाने” से बचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें