Site icon Dainik Savera Times

Vice Presidential Election 2025: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने नए उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने कहा है कि बहुत जल्द चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी।जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अगले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

चुनाव आयोग की तैयारी क्या है?

चुनाव आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। चुनाव आयोग को यह जिम्मेदारी संविधान के अनुच्छेद 324 और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम 1952 के तहत दी गई है। निर्वाचक मंडल (जो उपराष्ट्रपति को चुनता है) की सूची बनाई जा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक अधिकारी की नियुक्ति भी की जा रही है। पिछले चुनावों के रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं ताकि प्रक्रिया सुचारु हो।

 

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

इस चुनाव में राज्यसभा के 245 (233 निर्वाचित + 12 मनोनीत) और लोकसभा के 543 सांसद, यानी कुल 788 सदस्य वोट डालते हैं। यह वोटिंग प्रतिस्पर्धात्मक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation) से होती है। इसमें सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम लागू होता है, मतलब एक ही वोट से पसंद की प्राथमिकता बताई जाती है।

आगे क्या होगा?

अब सभी तैयारियाँ पूरी होने के बाद, चुनाव आयोग जल्द ही उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके बाद नामांकन, प्रचार और वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

Exit mobile version