Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO : यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कंडक्टर ने Filmy Style में किया ऐसा काम, अब जमकर हो रही तारिफ

November 7, 2024

VIDEO : यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कंडक्टर ने Filmy Style में किया ऐसा काम, अब जमकर हो रही तारिफ

बेंगलुरु। देश भर में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण इस समय हार्ट अटैक के केस काफी देखने को मिल रहे हैं। कभी किसी को काम करते हार्ट अटैक आ जाता है तो कभी किसी को जिम में वर्कआउट करते हार्ट अटैक आ जा रहा है। इसी बीच एक कर्नाटक के बेंगलुरु में बीएमटीसी के बस ड्राइवर को बस चलाते समय ही हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर अपने आखिरी रूट पर नेलमंगला से दसनपुरा जा रहा था।

40 वर्षीय ड्राइवर का नाम किरण कुमार था। ये घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें देखा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर अचानक आगे की ओर झुका और दिल का दौरा पड़ने से गिर गया। जिसके बाद बस कंडक्टर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर की सीट पर कूदकर स्टेयरिंग संभाल ली। अगर कंडक्टर ने समय पर स्टीयरिंग नहीं संभाला होता, तो बस एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती थी।

 

कंडक्टर की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में सभी यात्री आराम से बैठे है तभी अचानक ड्राइवर को हार्ट अटैक आ जाता है और वह बस के फर्श पर गिर जाता है। इसके बाद बस सड़क से अलग दिशा में जाने लगती है. तभी कंडक्टर देखता है तो वह तुरंत ड्राइवर की सीट पर कूद कर स्टीयरिंग को कंट्रोल करता है, फिर बस को किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें