Site icon Dainik Savera Times

गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार का वीडियो आया सामने, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

तरनतारन (नीरू): तरनतारन की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुई गैंगवार से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। इस गैंगवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच गैंगवार चल रही थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस वीडियो में शूटर सचिन भिवानी, कुलदीप, अमित, रजत जोकर नजर आ रहे हैं। इसमें जेल के पुलिस अधिकारी भी आते दिखाई दे रहे हैं।

गैंगस्टर तूफान और सोहना की लाश दिख रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी वीडियो ऐसे ही बनाया गया था। इसे गैंगस्टर सचिन के मोबाइल फोन पर बनाया गया था और बाद में पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। बीते दिन भी जेलों से 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

 

Exit mobile version