नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के इम्फाल पहुंचे, जहां उन्होंने 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नया सिविल सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, आईटी एसईजेड भवन, और महिलाओं के लिए चार जिलों में नए ‘इमा मार्केट’ शामिल हैं। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर शांति और विकास की ओर बढ़ना है। मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है। इसलिए हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को निरंतर मजबूत करना है।
हिंसा पर पीएम मोदी का बयान
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मणिपुर में हुई हिंसा को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि यह हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और मिलकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, “मणिपुर ने आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वह भूमि है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज ने पहली बार तिरंगा फहराया था।” उन्होंने यह भी कहा कि अंडमान निकोबार के माउंट हैरियट का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ रखा गया है, ताकि मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिया जा सके।
#WATCH | Imphal, Manipur: PM Narendra Modi says, “Any kind of violence in Manipur is unfortunate. This violence is a great injustice to our ancestors and our future generations. Therefore, we have to take Manipur forward on the path of peace and development and we have to do it… pic.twitter.com/ATQtkA6ZEe
— ANI (@ANI) September 13, 2025
विकास की बातें:
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर 1% से भी कम थी, लेकिन अब यह कई गुना बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कें, हाईवे और बिजली जैसी सुविधाओं में तेज़ी से सुधार हो रहा है।
सेना और खिलाड़ियों का जिक्र:
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में मणिपुर के सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और शहीद दीपक चिंगाखम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि मणिपुरी खिलाड़ी और युवा, भारत के सम्मान के लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं।
#WATCH | Imphal, Manipur: PM Narendra Modi says, “…Now this time of the 21st century is the time of the North East. Therefore, the Government of India has continuously given priority to the development of Manipur. As a result, the development rate of Manipur is constantly… pic.twitter.com/A9AhQdXimm
— ANI (@ANI) September 13, 2025
नेपाल पर टिप्पणी:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज, मणिपुर की इस धरती से, मैं नेपाल में अपने सहयोगियों से भी बात करूँगा। नेपाल भारत का मित्र है, घनिष्ठ मित्र है। हम साझा इतिहास से, साझा आस्था से जुड़े हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। आज, देशवासियों की ओर से, मैं श्रीमती सुशीला जी को नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। उन्होंने नेपाल के युवाओं की सकारात्मक सोच की भी प्रशंसा की, जो सड़कों की सफाई और सजावट में लगे हैं।
#WATCH | Imphal: Manipur Governor Ajay Kumar Bhalla says, “The state has faced certain challenges and difficulties in the last two years. Though the State and Central Governments, together with the people of Manipur, have been able to restore peace and harmony to a large extent,… pic.twitter.com/BbgXOrjQFr
— ANI (@ANI) September 13, 2025
राज्यपाल का बयान:
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य को चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब शांति और भरोसे की वापसी की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश स्वास्थ्य सुविधाएं फिर से शुरू हो गई हैं। विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए योजना बनाई जा रही है। कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई है। राज्यपाल ने मणिपुर की जनता से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।

