Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO: नेपाल में Gen Z युवाओं का हिंसक विरोध, पूर्व पीएम देउबा को पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान

September 9, 2025

VIDEO: नेपाल में Gen Z युवाओं का हिंसक विरोध, पूर्व पीएम देउबा को पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान

काठमांडू: नेपाल में युवाओं ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में कई शहरों में हिंसा, तोड़फोड़ और झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पर हमला किया। इस दौरान उनकी पत्नी और नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भी घायल हो गईं। वायरल हुए वीडियो में शेर बहादुर देउबा को लहूलुहान स्थिति में और भीड़ से भागते हुए देखा जा सकता है।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को भी सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। इसके अलावा गृह मंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और जल आपूर्ति मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। इस दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी अपना पद छोड़ना पड़ा।

 

पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों पर हमला 

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल (प्रचंड) और शेर बहादुर देउबा के घरों पर भी हमला हुआ। गृह मंत्री और संचार मंत्री के घरों को भी आग लगाई गई। इस हिंसा में अब तक 21 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया पर लगाया गया प्रतिबंध वापस लिया 

इस स्थिति के बीच, नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया है। संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि अब फेसबुक और ‘एक्स’ समेत 26 साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने यह कदम जेन-ज़ेड के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें