Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायरल गर्ल Monalisa ने तोड़ी चुप्पी, सनोज मिश्रा को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Video

February 19, 2025

वायरल गर्ल Monalisa ने तोड़ी चुप्पी, सनोज मिश्रा को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Video

नेशनल डेस्क :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से अपनी पहचान बनाने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला यह है कि उनके किसी ट्रैप में फंसने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ दिन पहले जितेंद्र नारायण ने दावा किया था कि मोनालिसा एक जाल में फंस चुकी हैं और इसका जिम्मेदार फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने आरोप लगाया था कि निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया है। हालांकि, इन सभी दावों को मोनालिसा ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने बताया सच…

अपने वीडियो में मोनालिसा ने साफ किया कि वह अभी भी मध्य प्रदेश में ही हैं और न ही मुंबई गई हैं और न ही किसी अन्य शहर में। उन्होंने बताया कि वह एक्टिंग और पढ़ाई सीख रही हैं और उनके साथ उनके बड़े पापा और बहन भी रहते हैं। वहीं वीडियो में मोनालिसा के बड़े पापा ने भी अपनी बात रखी और कहा कि सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा, “सर (सनोज मिश्रा) हमारे पास आते हैं, बातचीत करते हैं और मोनालिसा को सिखा रहे हैं।”

 बेटी की तरह मानते हैं…

मोनालिसा ने अपने वीडियो में कहा, “लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं। मैंने खुद देखा और महसूस किया है कि सनोज मिश्रा बहुत अच्छे इंसान हैं। उनका स्वभाव भी बहुत अच्छा है, और वे मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं।”

वायरल हो रहा वीडियो…

मोनालिसा के इस वीडियो ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इससे पहले, प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा को बहकाने का आरोप लगाया था।

सनोज मिश्रा आरोपों को बताया गलत

इस पूरे विवाद पर सनोज मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जितेंद्र नारायण वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी फिल्म ‘डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की रिलीज के दौरान मेरी जान लेने की कोशिश की थी। ऐसे व्यक्ति का तो मैं नाम भी नहीं लेना चाहता।” अब मोनालिसा के बयान के बाद साफ हो गया है कि उनके और सनोज मिश्रा को लेकर जो भी झूठी बातें फैलाई जा रही थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें