Site icon Dainik Savera Times

पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी और रामलला से लिया आशीर्वाद

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर होकर आध्यात्मिक रास्ते पर चल रहे हैं। रविवार को उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि का दर्शन किया। यह यात्रा उनके लिए धार्मिक और परिवार के साथ शांति का खास अनुभव रही।

भगवान हनुमान के दर्शन किए
हनुमानगढ़ी मंदिर में विराट और अनुष्का ने भगवान हनुमान के दर्शन किए। वहां के पुजारी हेमंत दास की देखरेख में वैदिक तरीके से पूजा की गई। पूजा के दौरान पुजारियों ने विराट को फूलों की माला पहनाई और माथे पर तिलक लगाया। विराट के हाथ में प्रसाद भी दिया गया।

भगवान राम के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया
इसके बाद दोनों ने राम जन्मभूमि में भगवान राम के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से भी उनकी मुलाकात हुई। विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूर रहकर यह यात्रा श्रद्धा और शांति के साथ पूरी की।

टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा 
वर्तमान में विराट आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए खेल रहे हैं। 27 मई को उनकी टीम का बड़ा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। यह अयोध्या यात्रा उनके फैंस के लिए यह संदेश भी है कि व्यस्त जीवन में भी आध्यात्मिक शांति संभव है। विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहा। अब वे केवल वनडे मैच खेलेंगे, जबकि टी20 इंटरनेशनल से वे पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

Exit mobile version