Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में BJP की जीत के बाद सियासी हलचल तेज, वीरेंद्र सचदेवा ने LG से मुलाकात के लिए मांगा समय

February 9, 2025

Delhi में BJP की जीत के बाद सियासी हलचल तेज, वीरेंद्र सचदेवा ने LG से मुलाकात के लिए मांगा समय

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद सियासी माहौल गरम हो गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इस मुलाकात में वे नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों के साथ उपराज्यपाल से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी नेतृत्व नई सरकार के गठन और आगामी रणनीति पर चर्चा कर सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। बीजेपी की इस जीत ने दिल्ली की सियासत में हलचल बढ़ा दी है, और अब यह देखना होगा कि आगामी दिनों में इस बैठक से राजनीतिक दिशा किस ओर जाती है। इस मुलाकात के बाद दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

 

बता दें, इससे पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा, राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत ,अरविंदर सिंह लवली ,नीरज बसोया ने भी एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें