Site icon Dainik Savera Times

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के सीएम पद की आज लेंगे शपथ, समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Chhattisgarh New CM : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

ये जानकारी पार्टी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह एक ‘ऐतिहासिक’ कार्यक्रम होगा।

Exit mobile version