Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में वॉलीबॉल खिलाड़ी की धारदार हथियारों से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Volleyball Player Murder Case: पंजाब डेस्क : तरनतारन जिले के थट्टा गांव में एक उभरते हुए वॉलीबॉल खिलाड़ी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 16 वर्षीय विवेकबीर सिंह, जो 11वीं कक्षा का छात्र था, पर धारदार हथियारों से उस समय हमला किया गया जब वह किसी कार्य से सरहाली की अनाज मंडी गया हुआ था।

-कुछ दिन पहले कहासुनी थी हुई

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विवेकबीर की गांव के ही एक युवक से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को हमलावरों ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया।

विवेकबीर एक होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी था और स्थानीय स्तर पर उसने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। घटना के समय वह अकेला था, और हमलावरों ने इसी का फायदा उठाया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके चचेरे भाई और गांववाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

-मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लवकेश और सरहाली थाने के प्रभारी बरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जो बुधवार को करवाया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

-डीएसपी लवकेश ने मीडिया को बताया,

“हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाएगी।” इस जघन्य वारदात के बाद थट्टा गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षकों ने विवेकबीर को एक अनुशासित और मेहनती छात्र बताया। परिजनों ने ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Exit mobile version