Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूरे देश में मोबाइल सर्विस सस्पेंड

February 8, 2024

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूरे देश में मोबाइल सर्विस सस्पेंड

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया और माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है क्योंकि इसे सेना का समर्थन प्राप्त है। साथ ही चुनाव के बीच देशभर में मोबाइल सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। मतदान सुबह शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान पूरा होने के तत्काल बाद वोटों की गिनती प्रारंभ हो जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न् क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है। आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें