Dainik Savera Times

अयोध्या में विराजमान हुए प्रभु रामलला, प्रतिमा की खूबसूरत मुस्कान देख लोग हुए भाव-विभोर

500 सालों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। मंदिर में विराजमान हुए रामलला का पहली तस्वीर सामने आ आई है। जिसमें रामलला की प्रतिमा पर खूबसूरत मुस्कान को देखा जा सकता है। उन्हें स्वर्ण आभूषणों से प्रतिमा को सजाया गया है।

प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया गया है। उनके सोने से बने मुकुट को भी देखा जा सकता है, जिसमें कई तरह के रत्न जड़े गए हैं। रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू छलक निकले।

Exit mobile version