Site icon Dainik Savera Times

Waqf Bill: ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- जुमला पार्टी का एक ही काम, देश को बांटना

नेशनल डेस्क: बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश किया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में विधेयक को रखा। इस बिल के पेश होने के बाद विपक्षी दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच अब सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि जुमला पार्टी का एक ही काम है, देश को बांटना।

हमने मुफ्त इलाज मुहैया कराया
सीएम ममता बनर्जी ने दवाइयां के दाम में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा, ”हमने मुफ्त इलाज मुहैया कराया। हमने बहुत कम कीमत पर जेनेरिक दवाइयां मुहैया कराईं। हमने देखा है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 1 अप्रैल से कई दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये दवाइयां गरीबों के लिए हैं, उन लोगों के लिए जो विदेश में इलाज कराने में असमर्थ हैं।”


केंद्र ने गरीबों के लिए सभी काम बंद कर दिए 
ममता ने आगे कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए सभी काम बंद कर दिए हैं। केंद्र क्या कर रहा है? लोगों के बीच फूट डालने और दंगे भड़काने की राजनीति कर रहा है।

विवेकानंद का अनुसरण करेंगे, जुमला पार्टी का नहीं
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “वे रामनवमी पर एक रैली कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह शांतिपूर्ण हो। हर कोई पूजा करेगा… मैं सभी लोगों और सभी समुदायों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। दंगे जैसी स्थिति न बनाएं। हम रामकृष्ण का अनुसरण करेंगे, जुमला पार्टी का नहीं। हम विवेकानंद का अनुसरण करेंगे, जुमला पार्टी का नहीं। मैं दोहराती हूं, एक-दूसरे के कार्यक्रमों और त्योहारों में खलल डालने की कोशिश न करें।”

Exit mobile version