Site icon Dainik Savera Times

“War 2” का Global IMAX धमाका: Yash Raj Films ने शुरू की 50 दिन की उलटी गिनती

"War 2" Global IMAX Explosion

“War 2” Global IMAX Explosion: एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइज़ी अब नए मुकाम की ओर बढ़ रही है। यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर “वॉर 2” इस स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर में आइमैक्स फॉर्मेट में रिलीज़ के लिए तैयार है। YRF ने आज से इसकी 50-दिन की उलटी गिनती की शुरुआत कर दी है, जिसे नए IMAX पोस्टरों के ज़रिए और भी खास बना दिया गया है।

हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की दमदार मौजूदगी वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी विजुअल ट्रीट दे चुके हैं और इस बार “वॉर 2” को पूरी तरह से IMAX अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है।

-स्पाई यूनिवर्स की नई क्रांति

YRF का स्पाई यूनिवर्स, जो “पठान”, “वॉर” और “टाइगर 3” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का घर है, अब “वॉर 2” के जरिए एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूएस, मिडिल ईस्ट, यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी IMAX स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी।

-YRF और IMAX का इंटरनेशनल गठजोड़

YRF इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डी’सूज़ा ने कहा, “हमारा मकसद भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। ‘वॉर 2’ YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी पेशकश है और IMAX के सहयोग से यह अनुभव दर्शकों के लिए बिल्कुल अलग होगा।”

वहीं, IMAX के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टोफर टिलमैन ने फिल्म को “एक विसुअल एक्स्ट्रावगेंज़ा” बताया। “निर्देशक अयान मुखर्जी की सिनेमेटिक दृष्टि IMAX स्क्रीनों पर और भी भव्य लगेगी। ‘वॉर 2’ को ग्लोबल ऑडियंस के सामने लाना हमारे लिए गर्व की बात है।”

-IMAX टीज़र से बढ़ा रोमांच

फिल्म का IMAX टीज़र पहले ही दुनियाभर के थिएटरों में दिखाया जा रहा है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बेहद उत्साहजनक हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन अनुभवों में से एक साबित हो सकती है।

-क्या उम्मीद करें?

“वॉर 2” से हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टाइलिश स्टंट्स, और नेवर-सीन-बिफोर विजुअल एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा रही है। फिल्म को खास तौर पर IMAX तकनीक के अनुरूप शूट और प्रोड्यूस किया गया है, जिससे हर एक दृश्य सिनेमाघरों में ज्यादा जीवंत लगेगा।

Exit mobile version