Site icon Dainik Savera Times

Manipur में युद्ध जैसे हालात, चुप बैठे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री : Sanjay Raut

Sanjay Raut

Sanjay Raut

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा। संजय राउत ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, कि ‘देश के गृह मंत्री यहां-वहां घूम रहे हैं, लेकिन मणिपुर के जो हालात हैं, उससे सभी वाकिफ हैं।’’ शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, कि ‘मणिपुर में जो हालात हैं, उससे निपटने का काम गृह मंत्री का होता है। मगर वो तो मुंबई में राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। वह यहां लालबाग के राजा के दर्शन के लिए गए, चुनावी बैठक की। मगर उनके लिए मणिपुर की आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह से खत्म हो गई है। वहां रॉकेट और ड्रोन से हमले हो रहे, युद्ध की स्थिति है। ऐसे में देश का गृह मंत्रलय और एनएसए कहां गायब हैं?’’

उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, कि ‘रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास का युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी वहां जाएंगे और तस्वीरें खिचवाएंगे। लेकिन, वह मणिपुर की सड़कों पर भी जाकर दिखाएं। वहां खुलेआम गोलीबारी, रॉकेट और ड्रोन से हमले हो रहे हैं, मगर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुप बैठे हैं। इन घटनाओं के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जिम्मेदार हैं, जिन्होंने देश की कमान ऐसे लोगों को दे दी है, जो एकदम खामोश बैठे हैं।’’

संजय राउत ने नागपुर हादसे का जिक्र कर देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया। उन्होंने पूछा, कि ‘नागपुर में जो हुआ वह एक दर्दनाक घटना है। मेरा मानना है कि कानून सबके लिए सामान है। क्या संकेत चंद्रशेखर बावनकुले कानून से भी ऊपर हैं? क्योंकि उसके पिता भाजपा के बड़े नेता हैं। वे शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। उसने ड्रिंक एंड ड्राइव के दौरान कई लोगों को मारने की कोशिश की। उसकी गाड़ी से एक बिल मिला है, जो पुलिस कभी भी नष्ट कर देगी।’’

उन्होंने कहा, कि ‘सड़क सुरक्षा नियम नहीं बल्कि यह मूर्खतापूर्ण सट्टेबाजी नियम है। अगर हादसा आम आदमी के साथ होता तो पुलिस उसे, उसके परिवार और दोस्तों को पकड़ लेती। महाराष्ट्र को इतना घटिया गृह मंत्री कभी नहीं मिला। उन्हें महाराष्ट्र की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वह अपनी पार्टी के नेता के बेटे को पनाह दे रहे हैं।’’

संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर चीन घुसा हुआ है। ये सरकार डरी हुई है, जो सिर्फ पाकिस्तान को आंखें ही दिखा सकते हैं। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर आप अमित शाह से सवाल करेंगे तो वह सिर्फ शेयर बाजार के बारे में बात करेंगे।‘

Exit mobile version