Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Jal Board : दिल्लीवालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 22 से 23 मई तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

May 22, 2025

Delhi Jal Board : दिल्लीवालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 22 से 23 मई तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

नेशनल डेस्क : दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके अनुसार, 22 मई की शाम 5 बजे से लेकर 23 मई की शाम 5 बजे तक राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह समस्या इस वजह से उत्पन्न होगी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पास स्थित 900 मिमी व्यास की डुप्लीकेट मेन पाइपलाइन को ऊंचा किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से… 

डुप्लीकेट जल आपूर्ति बंद रहेगी

दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह कार्य ड्रेन नंबर 12A के बहाव को अवरुद्ध करने की समस्या को हल करने के लिए किया जा रहा है। इस कारण 40 एमजीडी संयंत्र से आने वाली डुप्लीकेट जल आपूर्ति बंद रहेगी, जो पानी की आपूर्ति में बाधा डालेगी।

प्रभावित इलाकों की सूची

वह इलाके जहां पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी, उनमें शामिल हैं…

–राजघाट

-वजीराबाद स्टाफ क्वार्टर

-सिग्नेचर ब्रिज

-एलएनजेपी अस्पताल

-WHO

-IP इमरजेंसी

जेजे क्लस्टर

-भैरो रोड

-चिड़ियाघर

-ग्रेटर कैलाश और आसपास के क्षेत्र

दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें ताकि जरूरत के समय समस्या का सामना न करना पड़े।

टैंकरों की व्यवस्था और हेल्पलाइन

हालांकि, अगर पानी की अधिक आवश्यकता हो, तो जल बोर्ड पानी के टैंकरों की व्यवस्था करेगा। पानी की समस्या के बारे में किसी भी जानकारी के लिए दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि यह कार्य जरूरी है और जल्द ही पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। तब तक निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें