Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम सभी को ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’ को फॉलो करना चाहिए : Ashok Gehlot

October 31, 2024

हम सभी को ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’ को फॉलो करना चाहिए : Ashok Gehlot

Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘दीपावली के पावन पर्व पर आप एवं परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी मंगलकामना है कि यह दीपावली आपके जीवन में खुशियां लेकर आए।‘

अशोक गहलोत ने आज दीवाली के अवसर पर जोधपुर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 

अशोक गहलोत ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, दुनिया के भूगोल को बदलने वाली, भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए शहादत देने वाली, आयरन लेडी इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर सादर नमन।‘

पूर्व सीएम ने कहा, ‘इंदिरा गांधी महान नेता थी। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। जिस तरह उन्होंने गरीबी हटाओ की बात कही। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया। जिस प्रकार इंदिरा गांधी ने देश की सेवा की, वह इतिहास में दर्ज है। लेकिन, ऐसे महान नेता की हत्या कर दी गई।‘

अशोक गहलोत ने जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, कि ‘सरकारें आती जाती रहती हैं। लेकिन, जिन्होंने त्याग दिया, बलिदान दिया, उनको याद करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वो लोग उनका नाम नहीं लेते हैं और झूठा बदनाम करते हैं, यह दुभाग्र्य है। आने वाली पीढ़ी क्या सोचेगी। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी धर्म के लोग प्यार-भाईचारे के साथ रहेंगे।‘ उन्होंने कहा, कि ‘राहुल गांधी कहते हैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। हम सभी को इसे फॉलो करना चाहिए।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें