Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में पड़ोसी देश के नापाक इरादे नहीं होने देंगे कामयाब : Manoj Sinha

Manoj Sinha

Manoj Sinha

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों के बढ़ते हमलों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में पड़ोसी देश के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उपराज्यपाल ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि पड़ोसी देश जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है।

मनाेज सिन्हा ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में हौसला 2.0 और स्टार्ट-अप पोर्टल के लॉन्च को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘कुछ लोगों को (जम्मू-कश्मीर के) बदलाव रास नहीं आ रहा है और इससे कुछ निराश हैं।’’ खासकर हमारा पड़ोसी देश, जिसे आतंकवाद का स्नेत कहा जाता है और वह जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन, मैं कहना चाहता हूं कि पड़ोसी देश अपने नापाक इरादों में कभी भी कामयाब नहीं हो पाएंगा।’’

मनाेज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के लोगों ने हमेशा आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा, कि ‘मुझे भी अपने वीर जवानों पर पूरा भरोसा है। बहुत जल्द जिस तरह हमने (कश्मीर में) आतंकवादी कमांडरों का खात्मा किया, उसी तरह हमारे सुरक्षा बल अपनी योजना में भी जल्द ही सफल होंगे ताकि जम्मू-कश्मीर समृद्ध हो सके।’’

Exit mobile version