Dainik Savera Times

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत 

Weather changed in Delhi-NCR

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। दिल्ली और एनसीआर में हुई बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो इस सप्ताह का दूसरा अलर्ट है। इससे पहले मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, और यह स्थिति 19 मई तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ हवाओं के झोंके की भी चेतावनी दी है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है और कुछ झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 मई तक गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में 22 मई तक हीट वेव की स्थिति रहेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के उत्तर हिस्सों में 17 मई से 19 मई तक कड़क गर्मी रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version