Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather: पहाड़ों में ताजा हिमपात से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

March 5, 2024

Weather: पहाड़ों में ताजा हिमपात से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। पहाड़ों में ताजा हिमपात से मैदानी इलाकों में फिर से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। हवाओं ने भी मैदानी इलाकों का रुख कर लिया है। ऐसे में अब लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का सितम फिर से सहना पड़ सकता है। मौसम यह बदलाव शुक्रवार की देर रात में तेज हवाओं व ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से आया है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आ गई है। ऐसे में लोगों को दिन के मुकाबले रात में भी ठंड का सितम सहन करना पड़ रहा है। सोमवार को पूरा दिन धूप निकली रही मगर लोगों को ठंडी हवाओं के चलने ठंड का भी अहसास होता रहा। मौसम माहिरों का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है। हालांकि बारिश के आसार इस हफ्ते में नहीं है क्योंकि कोई भी वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है लेकिन सुबह व शाम ठंड का जोर रहेगा। सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 86 व शाम में 35 फीसदी रही

24 घंटे के अंदर कई राज्यों में हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर हिमाचल, उत्तराखंड के कई स्थानों और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों, उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं चलीं। जिससे लोगों एक बार फिर से ठंड का एहसास करना पड़ रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से 650 सड़कें बंद
हिमाचल राज्य में आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कई जगह हिमस्खलन और भूस्खलन हुए। जिसके कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं। पुलिस ने एक बयान में कहा, लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को रविवार रात सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और विभिन्न होटलों और होमस्टे में ठहराया गया। बयान में कहा गया है कि इस आदिवासी बहुल जिले में लगभग 290 सड़कें अवरुद्ध हैं और कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है। लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण मोबाइल नेटवर्क भी बाधित हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें