Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

February 3, 2024

राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है, जिससे अगले एक दिनों में यहां हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है, जबकि दिन के दौरान आद्र्रता 100 से 74 प्रतिशत के बीच रही। विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम (सात डिग्री सेल्सियस) रहा।

मौसम विभाग ने आज बताया है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और सुबह में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने साथ ही ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जतायी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि कल सुबह से ही बादलों के साथ कोहरा छाने वाला है। वहीं, रात में हल्की बारिश होने की संभावान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें