Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather: मौसम पर बड़ा अपडेट… Delhi-Punjab सहित इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ‘Orange Alert’

May 30, 2025

Today Weather: मौसम पर बड़ा अपडेट… Delhi-Punjab सहित इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ‘Orange Alert’

Today Weather Update : मई का महीना खत्म होने को है और जून महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है तो वही कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर भरपाया रहा है। बता दे कि भारी बारिश से केरल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि ये बारिश होगी तो पिछले कुछ दिनों से जारी झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

कहां-कहां होगी बारिश?

– मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
– दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर के बाद गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
– पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
– उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों मेरठ, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बागपत में भी बारिश और आंधी के आसार हैं।
– राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदला मौसम का मिजाज

दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी है। केरल में भारी वर्षा दर्ज की गई है और कुछ जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है।

मध्य भारत और पूर्वी राज्यों का हाल

– मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
– बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में उमस बढ़ रही है, हालांकि अगले 48 घंटों में यहां भी हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

हीटवेव से राहत

लगातार कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों को इस बदले मौसम से थोड़ी राहत मिल सकती है।
राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को सलाह दी है कि:
– अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
– पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहें।
– किसान अपने खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए सतर्क रहें।
– वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि बारिश के साथ फिसलन बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें