Dainik Savera Times

Weather : मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, अभी और बढ़ सकती है…

Weather : नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में रविवार रात से हो रही रुक-रुककर हल्की बारिश और बर्फीली हवाओं ने एक बारे फिर से ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बारिश हो सकती है। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को कोहरा वापसी करेगा। इसके बाद 7 फरवरी से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। वहीं, हिमाचल के कई जिलों में आंधी व भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय ओडिशा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अभी और बढ़ेगी ठंड…
जाननकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा जैसे मैदानी राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी और कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम में यह बदलाव कम से कम चार से पांच दिन महसूस किया जाएगा और इसके चलते ठंड बढ़ेगी और पारा भी लुढ़क सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो दिनों के लिए भारी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी और राज्य की मध्य तथा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।

Exit mobile version