नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा हुआ। यहां एक प्राइवेट बस, जिसमें 45 तीर्थयात्री सवार थे, अचानक खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बर्धमान के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस पूर्व बर्धमान से दुर्गापुर जा रही थी। पुलिस को शक है कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नाला फेरी घाट इलाके में यातायात बाधित हो गया।
बस में सवार सभी यात्री बिहार के मोटियार थाना क्षेत्र के चिरैया सरसावा घाट इलाके के रहने वाले थे। ये तीर्थयात्री गंगा स्नान करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे। दुर्घटना के समय बस में 45 लोग थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, मामले की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारीयों का मानना है कि ड्राइवर की नींद आना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...